PUNJAB BREAKING…यहां पर हुई 40 राऊंड फायरिंग, 1 की मौत , 4 घायल, गैंगवार से जुड़ रहा है मामला

GUNSHOT-LATEST-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.नवांशहर। 

पंजाब में एक बार फिर से बहुत बड़ी गैंगवार का मामला सामने आया हैं। मामला, पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर(नवांशहर का बताया जा रहा है। इस गैंगवार में 1 की मौत, जबकि, 4 गंभीर तौर पर घायल हुए। बताया जा रहा है कि लगभग 40 करीब राउंड फायरिंग हुई। सीसीटीवी कैमरा में वारदात से जुड़ी कुछ तस्वीरें कैद हो चुकी है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वारदात को अंजाम देने वाले 2 कार में सवार थे, जबकि, घायल स्कॉर्पियो में सवार थे। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए केस की जांच आरंभ कर दी। शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। क्षेत्र में दहशत का माहौल पाया जा रहा हैं। इस वारदात को अंजाम देने वाले किसी गैंग ने अभी तक जिम्मेदारी नहीं ली। 

मरने वाले तथा घायलों की पहचान

मरने वाले की पहचान रिंपल के तौर पर हुई, जबकि, हनी बल, साहिल दीपा घायल को बंगा के गुरु नानक मिशन अस्पताल में भर्ती किया गया।जांच पड़ताल में सभी के खिलाफ मामले दर्ज है। मामले को गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। वारदात दौरान 49 राऊंड फायरिंग हुई। इस बात की पुष्टि प्रत्यक्षदर्शियों ने की। हालांकि, पुलिस ने अभी तक मामले को लेकर किसी प्रकार से आधिकारिक पुष्टि नहीं की। 

100% LikesVS
0% Dislikes