SNE NETWORK.Nawanshahr/CHANDIGARH.

गौरव ने माता-पिता और नानी को मारी गोली। (FILE-IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK)
अमेरिका के वर्जीनिया में नवाशहर का 19 वर्षीय पंजाबी छात्र गौरव चोपड़ा ने अपने ही परिवार पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस दर्दनाक घटना में गौरव के पिता सीता राम (सुविधा राम), माता कमलेश रानी और नानी महेंद्र कौर की सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
हमले में बाल-बाल बच गया
जबकि उसका 21 वर्षीय बड़ा भाई सजन इस हमले में बाल-बाल बच गया। आरोपी छात्र को पुलिस ने कार दुर्घटना और हथियार खराब होने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस खौफनाक वारदात के बाद मृतक परिवार के पैतृक गांव लखपुर (पंजाब) में मातम पसरा हुआ है और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं।
घर में परिवार के सदस्यों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं
यह दिल दहला देने वाली घटना 17 जून की रात अमेरिका के वर्जीनिया राज्य के बर्टन नावा शहर के अंतर्गत आने वाले स्कैनोन विलेज में हुई। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, 19 वर्षीय गौरव चोपड़ा यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास रियो ग्रांडे वैलीका छात्र है। उसने अचानक अपने ही घर में परिवार के सदस्यों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
आरोपी गौरव मौके से फरार हो गया
हमले के दौरान आरोपी गौरव ने अपनी 46 वर्षीय मां कमलेश रानी, 56 वर्षीय पिता सीता राम और 73 वर्षीय नानी महेंद्र कौर के सिर में गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई। उसने अपने 21 वर्षीय बड़े भाई सजन को भी निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन वह किस्मत से बच गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गौरव मौके से फरार हो गया।###USA###UK###CANADA###FIRING-NEWS-AT-USA###PUNJAB###INDIA###CHINA###VIETNAM###SWEDEN###IRELAND###AUSTRALIA###NEWZEALAND###GERMANY###@

