वरिष्ठ पत्रकार.नवांशहर।

नवांशहर में प्रवासी समुदाय के कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर पंजाब और पंजाबी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दी, जिसके बाद उनकी वीडियो वायरल हो गई। वीडियो के वायरल होते ही सिख जत्थेबंदियों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके साथ दो घंटे तक रोड जाम कर दी। घटना प्रेम नगर की। पुलिस ने प्रेम नगर के सरपंच मोहन गुप्ता, उनके बेटे सुरजीत कुमार, शिव कुमार, अनुभव, आंशू, अनुज और दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह विवादित वीडियो 2 सितंबर का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिससे तनाव बढ़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे आंदोलन तेज करेंगे।

