VIRAL VIDEO..PUNJAB के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां………सिख जत्थेबंदियों का विरोध प्रदर्शन, सरपंच सहित 8 खिलाफ केस

SBS-1-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.नवांशहर।  

SBS-2-SNE

नवांशहर में प्रवासी समुदाय के कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर पंजाब और पंजाबी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर दी, जिसके बाद उनकी वीडियो वायरल हो गई। वीडियो के वायरल होते ही सिख जत्थेबंदियों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

SBS-3-SNE


प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके साथ दो घंटे तक रोड जाम कर दी। घटना प्रेम नगर की। पुलिस ने प्रेम नगर के सरपंच मोहन गुप्ता, उनके बेटे सुरजीत कुमार, शिव कुमार, अनुभव, आंशू, अनुज और दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह विवादित वीडियो 2 सितंबर का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिससे तनाव बढ़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे आंदोलन तेज करेंगे। 

100% LikesVS
0% Dislikes