इस शहर में दंपति की कर दी गई बेरहमी से हत्या………पूरे इलाके में फैल गई सनसनी

वरिष्ठ पत्रकार.पठानकोट।

 दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला, पंजाब के पठानकोट शहर के एक क्षेत्र से जुड़ा हैं। शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिए गए। प्राथमिक जांच में सामने आया की कि हत्या गुरुवार शाम को ही कर दी गई थी लेकिन इस वारदात का पता देर रात 11 बजे लगा।

इस मकसद से हो सकती है हत्या  


मृतकों की पहचान 62 वर्षीय राजकुमार और उनकी 57 वर्षीय पत्नी चंपा देवी के तौर पर हुई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमलावरों ने महिला के मुंह में प्लास्टिक के लिफाफे डाले हुए थे ताकि चीखों की आवाज बाहर तक ना जा पाए। प्रथम दृष्टया मामला लूट का दिखाई देता है।


पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक मृतकों द्वारा पहने गए सभी गहने और घर पर पड़ी नकदी गायब है। वहीं, एक स्कूटी भी गायब बताई जा रही है। दंपती घर में अकेले रहते थे। इनके दोनों बेटे इंग्लैंड में रहते हैं, जबकि बेटी चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes