पठानकोट न्यूज़…..क्रिकेटर रैना के रिश्तेदार को मौत के घाट उतारने वाला कुख्यात डकैत यूपी में ढेर

वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.पठानकोट।

कुछ वर्ष पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुरेश रैना के सगे फूफा, फुफेरे भाई को बेरहमी से डकैतों ने कत्ल किया था। उस मामले में फरार चल रहे कुख्यात डकैत का यूपी पुलिस ने मुठभेड़ दौरान ढेर कर दिया। इस बात की पुष्टि, स्थानीय पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने की। उन्होंने ढेर किए गए कुख्यात बदमाश (डकैत) राशिद लंबे समय से वांछित था। 

अधिक जानकारी देते पुलिस के बड़े अधिकारी ने बताया कि उनकी एक विशेष टीम को जानकारी मिली थी कि कुख्यात बदमाश राशिद अपने अन्य साथी सहित घूम रहा हैं। क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। टीम ने उक्त बदमाशों का ट्रेप लगा दिया। रास्ते में दोनों पुलिस टीम के सामने आ गए। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने टीम पर गोलीबारी शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में कुख्यात बदमाश को गोली लग गई। अस्पताल में इलाज दौरान दम तोड़ दिया, जबकि, अन्य साथी फरार हो गया। 

आगे की विस्तृत जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त बदमाश एक नामवर गैग भी चला रहा। इस पर डकैती, हत्या जैसे संगीन अपराध को मिलाकर एक दर्जन के करीब मामले दर्ज है। लंबे समय से फरार चल रहा था। क्रिकेटर रैना के रिश्तेदारों की हत्या करने के उपरांत फरार चल रहा था। 

100% LikesVS
0% Dislikes