वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.पठानकोट/चंडीगढ़।

प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार अवैध खनन मामले को लेकर काफी सख्त हो चुकी है। इसकी गाज अब लापरवाही करने वाले खनन अधिकारियों पर गिरनी शुरू हो चुकी है। ताजा मामला , पठानकोट का सामने आया है। खनन अधिकारी गगन को खनन विभाग के प्रमुख सचिव की जांच उपरांत खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने तत्काल प्रभाव से नौकरी से निलंबित करने का निर्देश जारी कर दिया। अधिकारी पर संगीन आरोप लगे है कि इसकी वजह से यहां पर अवैध खनन का काम चलता रहा है, तथा अपनी ड्यूटी को लापरवाही से निभाया। एक हफ्ते में दो बड़े खनन अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हो जाना, आप सरकार का बड़ा संकेत इस बात की ओर है कि आने वाले दिनों में खनन के विभाग के कई बड़े अधिकारियों के खिलाफ गाज गिर सकती है।
मंत्री हरजोत बैंस रोपड़, मोहाली, पठानकोट की रेत खड्ड की निशानदेही करने का बड़ा आदेश भी जारी कर दिया।लंबे समय से पंजाब में रेत खनन का मामला काफी चर्चा में रहा है। पिछली सरकार के मंत्रियों पर इस खनन माफिया में लिप्त होने के संगीन आरोप लगते रहे है। लेकिन , बड़े स्तर पर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं होती रही है। अब प्रदेश में चूंकि आम आदमी पार्टी की सरकार है, इसलिए उन्होंने रेत खनन माफिया के खिलाफ शिकंजा कसने के लिए सबसे पहले इस विभाग के प्रमुख एक जांबाज तथा ईमानदारी अधिकारी के हाथ कमान सौंपी है। सरकार ने सबसे पहले इस विभाग से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर जनता के बीच एक अच्छा संदेश दिया। एक हफ्ता पहले रोपड़ के खनन अधिकारी को निलंबित किया। अब, चूंकि, पठानकोट के खनन अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए नौकरी से निलंबित कर दिया।
बताया जा रहा है कि उक्त अधिकारी पिछली सरकार के एक मंत्री का बेहद करीबी था। उस दौरान कई गलत काम करने के लिए इस अधिकारी पर संगीन आरोप लगे है। आप सरकार के पास इस अधिकारी के खिलाफ शिकायत आई। विभाग के प्रमुख ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल किया तो अधिकारी के खिलाफ संगीन आरोप सच साबित हुए। मंत्री के हस्तक्षेप उपरांत अधिकारी के खिलाफ तत्काल बड़ी कार्रवाई कर दी गई।
निशानदेही से माफिया पर कसेगा शिकंजा…लिप्त अधिकारियों के लिंक आएंगे बाहर
जिस प्रकार से पंजाब के खनन विभाग के मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मोहाली, रोपड़ रेत खड्डों की निशानदेही करने का आदेश जारी कर दिया। उससे इस बात का बड़ा फायदा यह होगा कि माफिया के खिलाफ शिकंजा कसेगा तथा लिप्त अधिकारियों के लिंक भी सामने आएंगे। फिलहाल, सरकार के आदेश उपरांत अधिकारियों में दहशत का माहौल है तथा अपने काम में सुधार लाने के लिए प्रयास कर रहे है। बताया जा रहा है कि अगर पंजाब में रेत खनन माफिया से छुटकारा मिल गया तो इससे पंजाब की आर्थिक स्थिति में सुधार बड़े स्तर पर होगा।

