BIG BREAKING…तेजधार हथियारों से युवक की बेरहमी से की गई हत्या …….ROAD जाम , POLICE प्रशासन खिलाफ नारेबाजी

MURDER SNE IMAGE

SNE NETWORK.PATHANKOT.


एक युवक की तेजधार हथियारों से हमला कर बेरहमी से हत्या की गई है। युवक की हत्या के बाद पीड़ित परिवार ने रविवार दोपहर इंसाफ की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी और पुलिस प्रशासन खिलाफ नारेबाजी की।

मृतक की पहचान सुजानपुर के प्रेम नगर निवासी मृतक मोंटी (24) के तौर पर हुई है। मोंटी पर शनिवार को हमला हुआ था। हमले में घायल होने पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मोंटी के परिवार सदस्यों ने रोष जताते हुए कहा कि उनके लड़के की पुरानी रंजिश के चलते स्थानीय युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला किया है। पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस की तरफ से इंसाफ न मिलने पर मजबूरन उन्हें सड़कों पर आना पड़ा है। अब वे पुलिस के उच्च अधिकारियों को अपनी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं।
पता चला है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, जिसका पुलिस नाम गुप्त रख रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes