BIG BREAKING—यहां 2 गुट का विवाद, धड़ाधड़ चली गोलियां, इतने हुए घायल, स्थिति तानवपूर्ण

वरिष्ठ पत्रकार.सरना पठानकोट। 

यहां पर 2 गुट में सरेआम गोलियां चल गई। विवाद किस बात को लेकर फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ। 3 लोगों को गोली लगने की वजह से गंभीर घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के उपरांत अमृतसर रेफर कर दिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि कुल गोलियां आधा दर्जन चली। हथियार अवैध या फिर लाइसेंसी थे, इस बारे पता लगाया जा रहा है। वारदात की सारी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। पुलिस के उच्च अधिकारी तथा प्रशासन की अलग-अलग टीम वारदात स्थल पर पहुंच चुकी है। वारदात दोपहर के समय सरना क्षेत्र की एक मार्केट में हुई। पता चला है कि 2 दुकानदार गुट का विवाद सामने आया। फिलहाल, पुलिस हर पहलू पर जांच-पड़ताल आरंभ कर दी। किसी के गिरफ्तारी या फिर मामला दर्ज करने की किसी प्रकार से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

शनिवार की दोपहर पठानकोट के विधानसभा क्षेत्र सरना में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब 2 गुट आपस में लड़ने लग पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,  पूर्व में बहसबाजी आरंभ हुई। देखते ही देखते एक-दूसरे के साथ धक्का मुक्की हुई। इसमें 3 अज्ञात के पास पिस्टल थी। सभी ने फायरिंग आरंभ कर दी। बाजार में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने भाग कर जान बचाई। इस दौरान 3 लोग घायल हो गए। प्राथमिक जांच में हमलावरों की कुल संख्या एक दर्जन से ऊपर बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने इस संख्या के बारे कोई स्पष्ट आंकड़ा नहीं बताया। 

सूचना पाने पर पुलिस थाना तथा उच्च अधिकारी पुलिस के पहुंच गए। घायलों को क्षेत्र के अलग-अलग अस्पताल दाखिल कराय़ा। प्राथमिक उपचार के उपरांत, उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया। 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि, अन्य को प्राथमिक उपरांत के बाद छुट्टी दे दिया गया। 

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि मामला काफी गंभीर है। क्षेत्र की स्थिति नियंत्रण में है। पूछताछ आरंभ है। मामला अभी दर्ज किया जा रहा है। अपराध को अंजाम देने वालों के खिलाफ कानूनी तौर पर सख्त कार्रवाई होगी। हर पहलू पर पुलिस जांच चल रही है। 

100% LikesVS
0% Dislikes