CREEPY STEP–पत्नी को तड़पा-तड़पा कर दी मौत…..200 किलोमीटर दूरी पर दफनाया शव, पूछताछ में पति ने तोते की तरह कबूला सच

वरिष्ठ पत्रकार.PATHANKOT। 

पिछले दिनों एक महिला का शव कब्रिस्तान से बरामद हुआ था, उस मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया। बताया जा रहा है कि महिला की पति सहित कुल 3 ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। आनन-फानन में शव कब्रिस्तान में दबा कर मौके से फरार हो गए। महिला का हाथ तथा एक पांव बाहर नजर आने लगा, तभी पुलिस ने इस मामले की जांच गंभीरता आरंभ की। महिला के पति पर शक होने पर हिरासत में लिया तो उसने कबूल लिया कि पत्नी की हत्या अन्य 2 साथियों साथ मिल कर की थी। पता चला है कि मृतक महिला जिला संगरूर के लहर गंगा के रहने वाले है। शव पठानकोट में स्थित सुजानपुर के कब्रिस्तान में दफनाया था। इस केस से जुड़े हुए किसी की भी पहचान की पुलिस ने पुष्टि नहीं की। 

बताया जा रहा है कि मरने वाली महिला 2 बच्चों की मां है। पति के साथ अक्सर झगड़ा रहता था, इसलिए पति ने पत्नी की हत्या करने की योजना बना ली। उसने पत्नी की हत्या चाकू से की। पेट में कई बार घोंपा गया। तड़पा-तड़पा कर मौत के घाट उतार गया। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके 2 साथियों ने उसकी मदद की। शव लगभग घर 200 किलोमीटर दूर सुजानपुर के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। आनन-फानन में महिला का पांव तथा एक हाथ दफनाना ही भूल गए। 

सुबह कब्रिस्तान प्रबंधन कमेटी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला की पहचान करवा कर उसके पति को इतलाह दी।  पति के बयान में पुलिस को शक हुआ तो उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल करते कहा कि पत्नी हत्या उसने खुद की तथा शव को दफनाने में उसका 2 अन्य ने साथ दिया। पुलिस ने इस मामले में कुल 3 को पकड़ लिया है तथा सभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

100% LikesVS
0% Dislikes