PATHANKOT-BREAKING…’हुणे-हुणे’ इस जगह ‘ते होई ‘ठा-ठा’..बच्चे अत्ते परिवार ‘च सहम दा माहौल…?

FIRING-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.PATHANKOT.

हलका भोआ क्षेत्र के तहत आने वाले गांव लाहड़ी-318 में एक जमींदार के घर पर एक अज्ञात हमलावर ने गोलियां चला दीं। हालांकि जमींदार का परिवार घर के अंदर था और बच्चे आंगन में खेल रहे थे। गोलियों की आवाज सुनकर बच्चे चिल्लाने लग पड़े। इसी दौरान घर के बाकी सदस्य भी कमरों से बाहर निकल आए।

हर पहलू से जांच शुरू—POLICE  

परिजनों ने देखा कि घर की खिड़की का कांच टूटा हुआ है और फर्श पर चली हुई गोली का खाली खोल पड़ा हुआ है। तुरंत घबराए हुए परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ हर पहलू से जांच शुरू कर दी। हमलावर कौन थे और किस नीयत से वारदात को अंजाम दिया इसकी जांच की जा रही है। 

दो बार गोलियां चलने की आवाज सुनाई

घर के मालिक जमींदार गुरप्रीत सिंह ने घटना संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि बीती रात 8 बजे के बाद वे घर में खाना खाने लगा और इतने में 2 बच्चे आंगन में बैठे हुए खेल रहे थे। तभी अचानक बाहर 2 बार गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। पहले उन्हें लगा बुलेट बाइक का किसी ने पटाखा चलाया है लेकिन जब बाहर आकर देखा तो घर का कांच टूटा पड़ा था और अंदर पिस्तौल की गोली का खाली खोल पड़ा मिला।

घिनौनी हरकत को अंजाम दिया


पीड़ित परिवार में एक 74 वर्षीय बुजुर्ग ने यह भी कहा कि इतने साल यहां रहते हुए हो चुके हैं। कभी किसी के साथ कोई विवाद नहीं हुआ। अब पता नहीं किसने ऐसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। हमारी प्रशासन से यही गुहार है कि पूरी निष्पक्ष जांच की जाए। POLICE ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी तक हमले के पीछे किसी भी तरह का कोई कारण सामने नहीं आया। ###USA###UK###CANADA###FIRING-AT-PATHANKOT-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes