वरिष्ठ पत्रकार.पठानकोट/ चंडीगढ़।
भारत-चीन बॉर्डर पर स्थित लद्दाख सीमा पर बुधवार को एक बहुत दर्दनाक घटना हुई। सेना के वाहन पर एक विशाल चट्टान गिरने से सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल तथा 2 जवान बलिदान हो गए। बताया जा रहा है कि 2 अन्य सैनिक भी घायल हुए है। गए हैं। 2 जवान बलिदान हो गए। लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह पीछे से पंजाब के पठानकोट के रहने वाले है।
जानकारी के मुताबिक, 33 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल भानू प्रताप सिंह बुधवार सुबह फायरिंग रेंज पर जाते समय लैंड स्लाइडिंग की वजह से बलिदान हो गए। जैसे ही उनके बलिदान की खबर परिजनों को मिली तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इस दुखदायक माहौल में पिता रिटायर्ड कर्नल आरपीएस मनकोटिया, माता सुनीता मनकोटिया व पत्नी तारिणी गहरे सदमे में हैं।
बताया जाता है कि लेफ्टिनेंट कर्नल भानू प्रताप सिंह बहुत ही बहादुर और होनहार सैन्य अधिकारी थे। बीते महीने जून में ही वे प्रमोट होकर लेफ्टिनेंट कर्नल बने थे। आईएमए में बेस्ट कैडेट के तौर पर इन्हें स्वॉर्ड ऑफ ऑनर व गोल्ड मेडल से सम्मानित भी किया गया था।लेफ्टिनेंट कर्नल भानू प्रताप सिंह का पार्थिव शरीर वीरवार को पठानकोट पहुंचेगा।

