वरिष्ठ पत्रकार.पटियाला।

पटियाला पुलिस ने बड़ी आपराधिक साजिश नाकाम की। मुठभेड़ में बंबीहा गैंग के 2 शूटर घायल हुए हैं। यह कार्रवाई CIA स्टाफ पटियाला और पुलिस स्टेशन त्रिपुरी टीम ने की। बताया जा रहा है कि कथित अपराधी वॉन्टेड श्रेणी में थे। उनकी पहचान हरप्रीत उर्फ़ माखन और गौतम उर्फ़ बादशाह के तौर पर हुई। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने एक्स पर एक रिपोर्ट बनाकर साझा की।

नाकाबंदी दौरान हुई मुठभेड़
पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने जानकारी दी कि त्रिपुरी क्षेत्र के पास 2 शूटर घूम रहे हैं। पुलिस ने वहां पर नाकाबंदी लगा दी। सीआईए स्टाफ तथा स्थानीय पुलिस टीम ने जब एक बाइक पर बैठे 2 संदिग्ध को रोकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोलीबारी चालू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 2 संदिग्ध घायल हो गए। उनके पांव पर गोली लगी।

पूछताछ में पता चला है कि दोनों ही बंबीहा गैंग के मोस्ट वांटेड कथित अपराधी हैं। पूर्व में इनके खिलाफ, लूटपाट, डकैती,रंगदारी जैसे कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज है। फिलहाल, लंबे समय से फरार चल रहे थे। उनकी पहचान हरप्रीत तथा गौतम उर्फ बादशाह के तौर पर हुई। बताया जा रहा है कि इनके कब्जे से काफी संख्या में हथियार भी बरामद हुए। शहर में कोई बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, जिसे पुलिस टीम ने नाकाम कर दिया।
..जानिए, किन-किन हथियारों की हुई रिकवरी…?
• 2 पिस्टल (.30 बोर)
• 5 जिंदा कारतूस
• 5 खाली होल
#PunjabPolice #ZeroTolerance

