SNE NETWORK.PATIALA.

पुलिस ने धक्के मारकर प्रदर्शनकारी को जमीन पर गिरा दिया।
पंजाब पुलिस ने पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे 2600 अप्रेंटिसशिप यूनियन के सदस्यों पर शुक्रवार लाठीचार्ज कर दिया। प्रदर्शनकारी कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिसके बाद स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। पुलिस के लाठीचार्ज के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

प्रदर्शनकारी सड़क पर धरने पर बैठे हुए थे, तभी उन पर लाठीचार्ज किया गया।
सभी सदस्य तकनीकी परीक्षा पास कर चुके
यूनियन नेता आकाश कंबोज ने बताया कि सभी सदस्य तकनीकी परीक्षा पास कर चुके हैं। उनके अनुसार सरकार की ओर से आश्वासन दिया गया था कि पंजाबी भाषा की एक क्वालिफाइंग परीक्षा के बाद उन्हें नौकरी के लिए पात्र माना जाएगा। कंबोज के मुताबिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों का हवाला देते हुए उन्हें पहले धरना समाप्त करने और पंजाबी परीक्षा की तैयारी करने को कहा था। यूनियन ने सरकार पर भरोसा करते हुए धरना खत्म कर दिया था। उन्हें एक सप्ताह के भीतर परीक्षा की तारीख घोषित करने का आश्वासन भी दिया गया था।

पटियाला में पुलिस प्रदर्शनकारियों पर डंडे बरसाते हुए।
आरोप …पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की
यूनियन का आरोप है कि बाद में अधिकारियों ने नगर निगम चुनाव और आचार संहिता का हवाला देकर मामले को टाल दिया। आचार संहिता समाप्त होने के बाद भी कोई फैसला नहीं लिया गया। कई दौर की बैठकों के बाद विभाग ने कथित तौर पर साफ कर दिया कि उन्हें विभाग में शामिल नहीं किया जा सकता। आकाश कंबोज ने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की और करीब 10 साथियों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ मामले दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।
मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा
यूनियन का कहना है कि उसके सदस्य पहले ही विभाग में छह महीने तक काम कर चुके हैं और अब अपने अधिकारों की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया है कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।###USA###CANADA###PROTEST-AGAINST-STATE-GOVT.-LATHI-CAHARGE-BY-POLICE###PUNJAB###INDIA###SWEDEN###IRELAND###VIETNAM###@

