वरिष्ठ पत्रकार.पटियाला।
विदेश से एक बुरी खबर आई। कनाडा में रहने वाले 2 भारतीय युवक एक ट्राला में जिंदा जल गए। मरने वालों में एक पटियाला के एक निकटवर्ती गांव का रहने वाला हैं। उसकी पहचान गुरपिंदर सिंह के तौर पर हुई। परिवार में मातम का माहौल हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हैं। पातड़ां के गांव सागरा के रहने वाले सुखविंदर सिंह ने बताया कि उनका लड़का गुरपिंदर सिंह साल 2017 में पढ़ाई करने कनाडा गया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह पिछले करीब चार साल से वहां ट्राला चला रहा था। बीते रविवार को वह ओंटारियो से ट्राले से लोड खाली करके मिसीसागा में दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने के बाद घर जा रहा था।
तेज धमाका हुआ
मिसीसागा से करीब 700 किलोमीटर आगे देर रात सामने से आ रहे ट्राले ने उसके ट्राले में टक्कर मार दी। तेल की टंकी में टक्कर लगने से तेज धमाका हुआ और ट्राले को आग लग गई। इस हादसे में गुरपिंदर सिंह व उसका सहायक केरल निवासी लड़के की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आग पर काफी देर के बाद काबू पाया जा सका।