SNE NETWORK.PATIALA.
पंजाब के सेहत मंत्री डॉ बलवीर सिंह पर गंभीर आरोप लगाने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व महिला नेता श्वेता जिंदल को पटियाला जिला प्रशासन ने पद से नवाजा है। उन्हें जिला प्लानिंग बोर्ड का सदस्य लगाया गया है। लेटर के अनुसार 6 अक्टूबर को यह आदेश पंजाब सरकार के आर्थिक नीति एवं योजना बोर्ड की तरफ से जारी किए गए हैं।

जिसमें तेजिंदर मेहता को चेयरमैन, श्वेता जिंदल समेत संजीव गुप्ता, अमरदीप सिंह और मोनिका शर्मा को सदस्य मनोनीत किया गया है। इस पर श्वेता जिंदल का कहना है कि उन्हें खरीदने का प्रयास हो रहा है। मगर वह अब पीछे हटने वाली नहीं हैं। वह यह पद भी नहीं लेंगीं। श्वेता ने मंत्री पर कार्यालय में बुलाकर गलत टच करने का आरोप लगाया था। इसके बाद कोर्ट गई थीं।

