कर्नल पुष्पेंद्र बाठ मामले में CBI ने क्या की बड़ी कार्रवाई, आगे क्या होगा, समझिए, खास रिपोर्ट में…..?

COL.PUSHPINDER BATH WIFE ADDRESSING MEDIA (SNE NEWS FILE IMAGE)

वरिष्ठ पत्रकार.पटियाला /चंडीगढ़। 

कर्नल पुष्पेंद्र बाठ और उनके बेटे के साथ मारपीट मामले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इससे पहले पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने 16 जुलाई को मामले की जांच कर रही चंडीगढ़ पुलिस की एसआईटी को हटा कर केस सीबीआई को सौंपा दिया था। यह कार्रवाई पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद की गई है। मामले की जांच सीबीआई की स्पेशल क्राइम यूनिट को सौंपी गई है।


सेना के कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाठ ने याचिका में आरोप लगाया गया कि पटियाला पुलिस अधिकारियों की ओर से उन पर किए गए हमले की निष्पक्ष जांच नहीं हो रही और आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी में जानबूझकर ढिलाई बरती जा रही है। हाई कोर्ट ने इस मामले में दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी न होने पर भी पूरी तरह से असंतुष्टि जता दी। हाई कोर्ट ने कहा कि यह मामला एक बड़े अधिकारी से मारपीट का है जिसकी जांच में गंभीरता नहीं बरती जा रही है। इसलिए मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी।


जानिए, कब की है घटना


यह घटना 13 और 14 मार्च की रात को पंजाब के पटियाला में सड़क किनारे ढाबे पर हुई थी। कर्नल पुष्पेंद्र सिंह बाठ और उनके बेटे दिल्ली से पटियाला जा रहे थे। रास्ते में वे ‘हरबंस ढाबा’ पर खाना खाने रुके। वहीं, पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद कथित रूप से 7-8 पुलिस वालों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उनका आईडी कार्ड और मोबाइल फोन छीन लिया और फर्जी एनकाउंटर की धमकी भी दी।


दूसरी एफआईआर का क्या है मामला


सीबीआई ने जिस दूसरी एफआईआर को दोबारा दर्ज किया है, वह ढाबा मालिक द्वारा दर्ज कराई गई थी। इसमें कहा गया है कि एक कार में सवार लोग सड़क के बीच में गाड़ी खड़ी कर शराब पी रहे थे, तभी कुछ राहगीरों और एक अन्य अज्ञात कार सवार के साथ झड़प हो गई। अब तक इस मामले में 12 पुलिस मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया गया था। 

100% LikesVS
0% Dislikes