वरिष्ठ पत्रकार.पटियाला।
एक हिंदू नेता पर पत्थर तथा गोलियां चला दी गई। गनीमत रहा है कि उक्त नेता बाल-बाल बच गए। घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो चुका है। मामला, पंजाब के शहर पटियाला से जुड़ा हैं। घटनाक्रम, शुक्रवार की देर सायं का बताया जा रहा हैं। पुलिस ने कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। कुछ इलाके सील कर दिए गए। पुलिस का सर्च अभियान जारी हैं।
जानकारी के मुताबिक, हिंदू देव अमित शर्मा शहर के एक धार्मिक स्थल में पूजा के निकले। वह अपनी कार में सवार थे। कार से बाहर निकले तो कुछ अज्ञात ने पूर्व में पत्थर फेंकने शुरु कर दिए। उसके उपरांत नेता पर फायरिंग भी कर दी। बड़ी मुश्किल से नेता अपनी जान बचाकर मंदिर की तरफ भागे। आरोप लगा कि मंदिर परिसर में प्रबंधक कमेटी ने उन्हें भीतर आने की अनुमति नहीं दी।
पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सीसीटीवी में कुछ चेहरे कैद हो चुके है। पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नेता को पुलिस की तरफ से पूरी तरह सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
हिंदू संगठनों ने विरोध जताया
घटनाक्रम को लेकर हिंदू संगठनों में काफी बड़े स्तर पर विरोध जताया जा रहा है। पुलिस तथा प्रशासन के खिलाफ रोष पनप रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।