SNE NETWORK.PATIALA.
पंजाबी गानों में दिलचस्पी रखने वाली एक महिला सिंगर को कैसेट बनवाने का झांसा दे पटियाला के व्यक्ति ने दुष्कर्म जैसा घिनौना अपराध किया। आरोपी ने पीड़ित महिला के साथ दुष्कर्म तो किया ही साथ ही साथ उससे 1.91 लाख रुपये भी हड़प लिए। पीड़िता को धमकियां दी गई कि वह इस बारे में पुलिस को न बताए। पीड़िता ने किसी तरह से हिम्मत दिखाई और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पटियाला की बाजवा कॉलोनी निवासी राजविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंजाबी गानी गाती है। उसकी मुलाकात आरोपी राजविंदर सिंह के साथ हुई। आरोपी ने उसे लालच दिया कि वह कम रुपयों में उसकी कैसेट बनवा सकता है। पीड़िता आरोपी के झांसे में आ गई और आरोपी ने इसी चीज का फायदा उठा उससे रुपये तो लिए ही साथ ही दुष्कर्म भी किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी पीड़िता को धमकियां देने लगा और उसे ब्लैकमेल करने लगा। बार-बार कहने के बाद भी आरोपी ने कैसेट नहीं बनवाई जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पांच महीने की लंबी जांच के बाद आखिरकार कमिश्नरेट पुलिस के थाना बस्ती जओधेवाल ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

