धोखाधड़ी के मामले में मार्कफेड का वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तारी…. 1 करोड़ से ऊपर घोटाले का लगा आरोप

एसएनई नेटवर्क.पटियाला। 

पंजाब के पटियाला में विजिलेंस ने बुधवार को मार्कफेड के सीनियर ब्रांच अधिकारी राजबीर सिंह बैंस को गिरफ्तार किया। राजबीर सिंह समेत मार्कफेड के 4 अन्य कर्मचारियों पर राजपुरा में MRM कॉम्प्लेक्स में भंडार की 6097 क्विंटल गेहूं की 12,194 बोरियां गबन करने का आरोप है। हेराफेरी से सरकारी खजाने को 1 करोड़ 24 लाख 61 हजार का नुकसान पहुंचा है।


थाना पटियाला में केस दर्ज किया था
विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में IPC और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में केस दर्ज किया गया था। मामले में राजबीर सिंह बैंस सीनियर ब्रांच अधिकारी, फरीद खान कस्टोडियन और दलेर सिंह सेल्समैन को इस गबन का जिम्मेदार पाया गया है। पड़ताल के दौरान अश्वनी कुमार, डीलर अफसर, ओपन पलिंथ (गोदाम) को बाद में नामजद किया गया।


6097 क्विंटल गेहूं गबन की
बताया गया कि यह मामला राजपुरा में खुराक एवं सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारियों के साथ मार्कफेड के भंडारण गोदाम और ढींडसा में खुले पलिंथ की सरप्राइज चेकिंग के बाद दर्ज किया गया है। इस दौरान विजिलेंस टीम को पता लगा कि मार्कफेड के उक्त आरोपी साल 2013-14, 2014-15 और 2015-16 के दौरान 6097 क्विंटल गेहूं की 12,194 बोरियों के गबन के जिम्मेदार हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes