वरिष्ठ पत्रकार विजय शर्मा.पटियाला।

यहां के अर्बन स्टेट इलाका में ताबड़तोड़ गोलियां एक ट्रक यूनियन गुट ने दूसरे गुट पर चला दी। मामला मंगलवार की रात 8 बजे का बताया जा रहा है। गोली लगने से एक गंभीर जख्मी को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया। अन्य का वहां के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मामला सामना ट्रक यूनियन के साथ जुड़ा है। पुलिस ने केस को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। गोली चलाने वालों की संख्या 10-15 के लगभग बताई जा रही है। गोली चलाने वाले सामना के रहने वाले बताए जा रहे है। गोली अर्बन एस्टेट के कॉफी की दुकान में बैठे मंदीप सिंह पर चलाई गई। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बावजूद मंदीप सिंह का साथी कार लेकर , वहां से भागे तो हमलावर उनका पीछा करते हुए राजपुरा तक गए। जान बचाकर थाना में गए तो वापस हमलावर भाग गए. पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

मंदीप सिंह के चाचा ने जानकारी दी कि उसका भतीजा मंगलवार की रात को अर्बन एस्टेट की एक कॉफी की दुकान पर कॉफी पी रहा था। उसके साथ अन्य साथी भी था। एकदम कई गाड़ियों से हमलावर उतरे। उन्होंने मंदीप पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। मंदीप के कंधे पर गोली लगी तथा अन्य पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। अपनी कार में बड़ी मुश्किल से जान बचाकर निकले। पीछा करते हुए हमलावर, राजपुरा तक गए। राजपुरा थाना में मंदीप ने अपनी कार को भीतर ले गए। थाना के चारों तरफ से दरवाजे बंद कर दिए। हमलावर, वहां से भाग गए. पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल दाखिल कराया गया।
चाचा ने बताया कि मामला सामना ट्रक यूनियन को लेकर है। दूसरा गुट यूनियन पर कब्जा करना चाहता है। हमेशा ही हर किसी के साथ धक्का करता है। इनके खिलाफ पूर्व में कई बार पुलिस में शिकायत जा चुकी है। राजनीति से जुड़े होने के मामले को लेकर साफ इंकार कर दिया गया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज केस की जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरा की मदद ली जा रही है, ताकि सभी की पहचान कर, उन्हें गिरफ्तार किया जा सकें।