पैसे के आगे झुकी ममता…….ढाई लाख में बेचा 3 दिन का मासूम…पकड़े जाने पर मां के छलके आंसू

एसएनई नेटवर्क.पटियाला। 

आर्थिक हालत इतनी दुबली-पुतली की परिवार को दो वक्त की रोटी नसीब होना मुश्किल था। हालत को सुधारने के लिए मां ने अपनी ममता को बेच दिया। 3 दिन नवजात मासूम को एक बच्चा गिरोह को ढाई लाख रुपए में बेच दिया। अब मां पुलिस के हत्थे चढ़ चुकी हैं। पुलिस पूछताछ में मां के छलकते आंसुओं ने सारी सच्चाई बयां कर दी। महिला के खिलाफ थाना में आपराधिक धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया। अदालत में पेश किया गया। महिला को 2 दिन की न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। 

यह थी पूरी कहानी
पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने गिरोह के साथ चार लाख रुपये में अपने बच्चे का सौदा तय किया था। इसमें से ढाई लाख रुपये गिरोह ने महिला को दे भी दिए थे, बाकी के पैसे जल्द देने की बात हुई थी। इस ढाई लाख रुपये में से ही फिलहाल 50 हजार की बरामदगी पुलिस ने कर ली है। पुलिस की ओर से महिला को अदालत में पेश करके उसका दो दिन का रिमांड हासिल किया गया है। इसमें और अहम खुलासे होने की उम्मीद है। आरोपी महिला की पहचान हरप्रीत कौर पत्नी मोनू निवासी संत नगर नाभा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक महिला का परिवार आर्थिक तौर से परेशान था। प्रारंभिक पूछताछ में महिला ने मजबूरी में पैसों के लिए बच्चा बेचने की बात कबूली है।


पहले गिरफ्तार चार आरोपी जेल भेजे गए
पुलिस की ओर से मामले में पहले गिरफ्तार सातों आरोपियों को दो दिन का रिमांड खत्म होने पर दोबारा अदालत में पेश किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी ललित कुमार निवासी सुनाम जिला संगरूर, हरप्रीत सिंह निवासी गांव संगेड़ा फेरोपती जिला बरनाला, भूपिंदर कौर निवासी त्रिपड़ी पटियाला और सजीता मूल रूप से निवासी मधेपुरा बिहार और हाल निवासी सुनाम को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि पुलिस की मांग पर बाकी आरोपियों अमनदीप कौर निवासी आनंद नगर पटियाला, बलजिंदर सिंह निवासी गांव आलोवाल जिला पटियाला व सुखविंदर सिंह उर्फ दीप निवासी कच्ची कॉलोनी धनास चंडीगढ़ को दोबारा से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

100% LikesVS
0% Dislikes