बड़ी खबर पटियाला से…..डबल मर्डर से दहशत में शहर……देर रात गोली चलने से कबड्डी संचालक की मौत, सुबह चाकू घोंपकर युवक का किया बेरहमी से कत्ल

प्रतीकात्मक तस्वीर

एसएनई नेटवर्क.पटियाला।

पंजाब में दिन प्रतिदिन अपराध में काफी इजाफा हो रहा है। यह सब कुछ पंजाब की सत्ता परिवर्तन के उपरांत नई सरकार आप के शासन काल में हो रहा है। पंजाब में गोली चलना, हत्या जैसे संगीन अपराध होने अब आम बात हो गई। लोगों में दहशत के साथ-साथ नई आप की सरकार के प्रति रोष पनप रहा है। ताजा मामला पटियाला शहर से जुड़ा हुआ। अर्बन एस्टेट में कबड्डी एसोसिएशन के संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह भीड़ भाड़ वाले स्थान काली माता मंदिर के पास एक युवक की चाकू घोंप कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल कर दी। फिलहाल, पुलिस ने कोई कथित अपराधी नहीं पकड़ा है। 

मंगलवार की देर रात कबड्डी संचालक धर्मेंद्र सिंह के जहां पर पिछले दिनों दो गुटों में हुए टकराव का समझौता चल रहा था। इतने में दोनों गुट में फिर से विवाद हो गया। एक गुट ने गोली चला दी। गोली सीधे धर्मेंद्र पर लगी। धर्मेंद्र की छाती पर गोली लगने से तत्काल मौत हो गई। सभी कथित अपराधी वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि लगभग दर्जन भर से ऊपर लोग थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जबकि उसके हाथ कोई कथित अपराधी नहीं लगा है। 

इसी प्रकार नवरात्र के उत्सव पर यहां के प्रसिद्ध मंदिर काली माता के द्वारा सुबह पांच बजे भक्तों की भीड़ लगी हुई थी। अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। युवक के पेट में चाकू घोंपकर भारी भीड़ के समक्ष कत्ल कर दिया गया। वहां से सभी फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटनाक्रम के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। भीड़ इधर-उधर भागने लगी। पुलिस सामने मूकदर्शक बनकर खड़ी रही। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार कथित हमलावरों की पहचान शुरु कर दी।  

50% LikesVS
50% Dislikes