वरिष्ठ पत्रकार.पटियाला।
वाह, रे भगवंत मान सरकार क्या इसलिए आप के सीएम बने, ताकि अपनी जायज मांगों के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को पुलिस की लाठियां खानी पड़े। यह नजारा था पंजाब के पटियाला शहर के पावरकाम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने वाले अप्रेंटिस पर पुलिस द्वारा लाठी बल का प्रयोग किया गया। वे पिछले 2 दिन से प्रदर्शन कर रहे थे। इसके उपरांत प्रदर्शनकारियों ने अन्य सड़क को जाम कर दिया। ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई।
इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों चोटिल हो गए। पुलिस ने इन लोगों का टेंट भी उखाड़ दिया। धरना स्थल से खुद को बचाते हुए भागे प्रदर्शनकारी शाम को बडूंगर रोड पर हाईटेंशन तार वाली बिजली टावर पर पहुंचे और वहां पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे। पुलिस अधिकारियों ने इन्हें नीचे उतरने के लिए अपील की लेकिन यह लोग मांगे मनवाने के बाद नीचे उतरने की जिद पर अड़े रहे। यूनियन नेता कवलजीत सिंह ने कहा कि शांत तरीके से चल रहे धरने पर पुलिस ने जानबूझकर लाठीचार्ज किया।
यह है पूरा प्रकरण
यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अपने किए वादे से मुकर गई है। 2100 लाइनमैन वाली भर्ती में से सिर्फ 1360 पोस्टों पर जॉइनिंग लेटर दिए हैं। करीब 700 बच्चे हरियाणा, राजस्थान व अन्य राज्य से रखे गए। चयनित बच्चों की सूची पीएसपीसीएल की अधिकारिक साइट पर अपलोड नहीं की है। बाहरी राज्यों के लोगों की भर्ती में तरजीह दी गई। पंजाब के 600 के करीब उम्मीदवार बेरोजगार हो गए हैं।