SNE NETWORK.PATIALA.
पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, उनके बेटे और ऑफिस इंचार्ज समेत 5 लोगों को पटियाला कोर्ट ने 2025 के एक केस में 20 जुलाई को पेश होने के लिए समन भेजा है। यह कार्रवाई आप की एक पूर्व जिला नेत्री की शिकायत के आधार पर की गई है। इन सभी को इस बारे में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है।
शिकायत करने वाले ने आरोप लगाया था कि जब वह पार्टी दफ्तर गई, तो उनके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया गया। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट एकता सहोता की कोर्ट ने BNS की धारा 223 के तहत डॉ. बलबीर सिंह, उनके बेटे राहुल सैनी, ऑफिस इंचार्ज जसबीर गांधी, मंत्री के करीबी पार्षद गुरकिरपाल सिंह और एक दुकानदार गुरप्रीत सिंह को समन जारी किया है। शिकायतकर्ता ने एडवोकेट नवदीप कौर वर्मा के ज़रिए सेक्शन 114, 115 (2), 56, 61, 74, 75, 76, 78, 79, 351, 356, और 3(5) के तहत शिकायत दर्ज कराई थी।###USA###UK###CANADA###AAP-NEWS###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

