BIG-UPDATE..ब्यास डेरा मुखी मजीठिया से मुलाकात करने जेल पहुंचे…जानिए, क्या खास है उस मुलाकात में….?

BIKRAM MAJITHIYA-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.नाभा/पटियाला। 

पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात करने के लिए ब्यास डेरा प्रमुख गुरविंदर सिंह ढिल्लों नाभा जेल में पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस समय दोनों के बीच मुलाकात चल रही है। मुलाकात की वजह साफ नहीं है। हालांकि बताया जा रहा है कि वह मजीठिया की पत्नी गनीव कौर के रिश्तेदार है। परिवार की तरफ से जिन 10 लोगों की सूची जेल प्रशासन को सौंपी है। इसमें डेरा ब्यास प्रमुख गुरविंदर सिंह ढिल्लों का नाम भी शामिल है।

..जानिए, इससे पहले कौन-कौन कर चुका मुलाकात


इससे मजीठिया की पत्नी गनीव कौर, बहन सांसद हरसिमरत कौर बादल मुलाकात कर चुकी है। उन्होंने जेल में पहुंचकर इस बार मजीठिया को राखी बांधी थी। हालांकि उससे पहले एक बार पहले भी मुलाकात के लिए गई थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई थी।


बता दें कि मजीठिया को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने 25 जून 2025 को अमृतसर से गिरफ्तार किया था। उन पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज है। तब से मजीठिया जेल में हैं। विजिलेंस का दावा है कि केस बहुत मजबूत है और इस बार मजीठिया आसानी से जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे।


..समझिए, इस रिपोर्ट में मजीठिया कितनी संपत्ति के है मालिक


वहीं, एक एडवोकेट का दावा है कि मजीठिया ने अपने ड्राइवर आदि जैसे लोगों के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदी थी। कुल संपत्ति लगभग 700 करोड़ रुपए आंकी गई है। मजीठिया का डिस्प्रापोर्शनेट एसेट्स (डीए) 1200 प्रतिशत से अधिक बताया जा रहा है। वहीं, उन पर अमृतसर में पुलिस से गलत व्यवहार करने का केस भी दर्ज किया गया
है।

100% LikesVS
0% Dislikes