BIG-UPDATE….गोदरेज कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग…..करोड़ों का सामान जलकर राख..जानिए, इस रिपोर्ट में क्या थी इसके पीछे की असल वजह…?

FIRE LATEST IMAGE BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.राजपुरा/पटियाला।  

गोदरेज कंपनी के गोदाम में अभी-अभी भीषण आग लग गई है। हादसे में करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान, उसमें फ्रिज और अन्य उपकरण शामिल थे, जलकर राख हो गया। गोदाम की पूरी छत ढह गई। यह गोदाम उस स्थान पर स्थित है, जहां पहले ‘माई विलेज’ नाम का एक मशहूर होटल हुआ करता था। आग लगने की सूचना मिलते ही राजपुरा के फायर ऑफिसर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग की लपटों को देखते हुए राजपुरा, डेराबस्सी, सील और थर्मल प्लांट से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान नष्ट हो गया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है जिसकी जांच की जा रही है। गोदाम के पास रहने वाले रणधीर सिंह ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि उनके घरों के दरवाजे जलने का खतरा था। उन्होंने कहा, हमने समय रहते पानी डालकर अपने घरों को बचाया, वरना सब कुछ जल जाता।

100% LikesVS
0% Dislikes