वरिष्ठ पत्रकार.राजपुरा /पटियाला।
अभी-अभी पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन से बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां पर अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस के एक कोच में आग लग गई है। फिलहाल, किसी के हताहत होने की कोई समाचार नहीं है। आग कैसे लगी , कितने बजे लगी, इस बारे अभी स्पष्ट नहीं हुआ। दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटे। रेलवे पुलिस तथा प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच चुके है। इस घटना के बारे अभी तक रेलवे ने कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया। इतना अवश्य कहा कि उनकी अलग-अलग टीम राहत कार्य तथा जांच में जुटी है।
…जानिए, पुलिस अधिकारी ने क्या कहा
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रेन के एक AC कोच में धुआं देखा गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए तुरंत फायर टेंडर बुलाए गए। अधिकारियों ने बताया कि आग का पता चलते ही रेलवे अधिकारियों ने प्रभावित कोच के यात्रियों को दूसरे कोच में शिफ्ट कर दिया।उन्होंने बताया कि ट्रेन जल्द ही अपनी मंज़िल के लिए रवाना होगी।

