वरिष्ठ पत्रकार.राजपुरा (पटियाला)।
पंजाब की कानून व्यवस्था का बुरा हालाहैं। किसी को काट कर इतना आसान हो चुका है कि आए दिन इस प्रकार की घटनाएं को कथित अपराधी अंजाम दे रहे हैं। चाहे, पुलिस उन्हें पकड़ लेने का दावा भी करती है, लेकिन, कथित अपराधियों को पुलिस प्रशासन का बिल्कुल खौफ नहीं रहा हैं। ताजा मामला, पंजाब के राजपुरा से जुड़ा हैं। यहां पर नारियल का काम करने वाले मजदूर को दो युवकों ने उसके बेटे के समक्ष ही काट डाला। अस्पताल में इलाज दौरान दम तोड़ दिया। कथित अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके है। प्राथमिक जांच में आपसी रंजिश की बात सामने आई।
पुलिस को दी शिकायत में बंटी सिंह ने बताया कि उसके पिता बलकार सिंह गांव के ही चौक पर गन्ने और फ्रूट की रेहड़ी लगाते थे। उनके पास ही आरोपी राम कुमार भी रेहड़ी लगाता है। 25 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने पिता के साथ रेहड़ी पर मौजूद था।
आरोपी राम कुमार पिता के साथ गाली गलौच और झगड़ा कर रहा था। इसी बीच आरोपी किरनपाल ने नारियल छीलने वाले छूरे से पिता पर वार कर दिया। छुरा दाएं गाल के पास लगा। इससे पिता जमीन पर नीचे गिर पड़े। पिता का काफी खून बह रहा था लेकिन फिर भी आरोपियों ने उन्हें नहीं छोड़ा। बेटे ने बताया कि पिता की हालत गंभीर थी। उन्हें तुरंत अंबाला के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।