वरिष्ठ पत्रकार.पटियाला।
पटियाला की केंद्रीय जेल में पिछले दिनों दिवंगत हिंदू नेता सुधीर सूरी के हत्यारे संदीप कुमार ने पुलिस के 3 पूर्व कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया था। उनमें पूर्व इंस्पेक्टर सूबा ने अभी-अभी अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने की। इनमें पूर्व डीएसपी गुरबच्चन सिंह तथा पूर्व इंस्पेक्टर इंदरजीत सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पता चला है कि सभी पर किसी तीखे तथा तेजधार हथियार से हमला किया गया था। सभी एक ही बैरक में बंद थे। पुलिस ने संदीप उर्फ सन्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि पूर्व सब-इंस्पेक्टर सूबा सिंह, सेवा मुक्त डीएसपी गुरबचन सिंह और पूर्व इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह अलग-अलग केसों में सजा काट रहे है। सूबा सिंह और गुरबचन सिंह फर्जी एनकाउंटर मामले में जेल काट रहे थे, जबकि इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ड्रग मामले में जेल में बंद है। तीनों की संदीप उर्फ सन्नी के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई थी, जिसके बाद सन्नी ने अकेले ही तीनों पर हमला कर दिया था। उसने तीनों पूर्व पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया था। उसने कोई तीखी वस्तु से अटैक किया था।
…जानिए, इस रिपोर्ट में..कौन है संदीप सिंह उर्फ सन्नी
सुधीर सूरी की हत्या का आरोपी संदीप सन्नी अमृतसर का एक दुकानदार है, जिसकी दुकान उस जगह के पास ही थी जहां सूरी धरना दे रहे थे। 4 नवंबर 2022 को अमृतसर में गोपाल मंदिर के बाहर धरना प्रदर्शन के दौरान उसने शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर सूरी को गोली मार दी। घटना के तुरंत बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था और तभी से वह जेल में है।
सन्नी एक कट्टरपंथी सिख युवक
पुलिस के अनुसार, सन्नी एक कट्टरपंथी सिख युवक है। वह ‘वारिस पंजाब दे’ नामक संगठन का समर्थक भी बताया जाता है, हालांकि उसने पूछताछ में किसी के निर्देश पर काम करने से इनकार किया था। इस घटना के बाद उसे पटियाला जेल से संगरूर जेल भेज दिया गया।

