MURDER..बुजुर्ग की केयरटेकर ने की बेरहमी से हत्या….जानेंगे, कत्ल के पीछे क्या रही असल वजह….?

CRIME-MURDER-SCENE

SNE NETWORK.PATIALA.

पंजाब के पटियाला जिला स्थित थाना सदर राजपुरा इलाके में आते गांव गद्दोमाजरा में 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की देखभाल के लिए रखी 60 साल की केयरटेकर ने ही बुजुर्ग की हत्या कर दी। बुजुर्ग महिला द्वारा बिस्तर पर ही शौच करने से गुस्साई केयरटेकर ने इस घटना को अंजाम दिया और परिवार को कहा कि सुबह बुजुर्ग की अचानक आंख नहीं खुली।

सीसीटीवी फुटेज में ACCUSED केयरटेकर महिला ही हत्या करती दिखाई देती

22 जुलाई को हुई इस घटना के बाद 80 वर्षीय बुजुर्ग मनजीत कौर का बड़ा बेटा स्पेन से लौटा, जिसने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की। फुटेज देख परिवार हैरान रह गया क्योंकि फुटेज में ACCUSED केयरटेकर महिला ही हत्या करती दिखाई देती है। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया तो पुलिस ने मृतका की छोटी बहू परविंदर कौर निवासी गंव गद्दोमाजरा राजपुरा के बयानों के आधार पर आरोपित केयरटेकर सुनीता कौर निवासी गांव गद्दोमाजरा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों घरों की दीवार सांझी

थाना सदर राजपुरा प्रभारी किरपाल सिंह मोही ने कहा कि फिलहाल आरोपित महिला गिरफ्तार कर ली है, जिसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेंगे। शव का पोस्टमार्टम कर परिवार को सौंप दिया है, जिसका रविवार को संस्कार किया गया। परविंदर कौर के अनुसार गाव में उसकी सास मनजीत कौर 80 वर्ष अलग मकान में रहती थी। दोनों घरों की दीवार सांझी है लेकिन मनजीत कौर अकेले रहती थी। उनकी देखरेख के लिए केयरटेकर सुनीता कौर को जून महीने में रखा था। 15 हजार रुपये मासिक वेतन तय करते हुए सुनीता कौर को एडवांस में 50 हजार रुपये दे दिए थे।

….तो वह चारपाइ पर लेटी थी

22 जुलाई को सुबह सवा दस बजे जब परविंदर कौर अपनी सास के पास पहुंची तो वह चारपाइ पर लेटी थी लेकिन बुलाने पर भी हिली नहीं। पड़ोसियों को बुलाया तो देखा कि मनजीत कौर की मौत हो चुकी है, जिसके बाद बुजुर्ग महिला के बड़े बेटे जसविंदर सिंह को स्पेन से बुलाया। जसविंदर सिंह ने 22 जुलाई की सुबह दस बजे की फुटेज व पहले की फुटेज चेक की तो देखा कि उसकी माता मनजीत कौर घर के लॉबी में पड़ी थी, जिसे बिस्तर पर लिटाने के बाद केयरटेकर सुनीता कौर तकिए से मुंह दबा रही थी।###USA###UK###CANADA###MURDER-NEWS-AT-PATIALA###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

100% LikesVS
0% Dislikes