वरिष्ठ पत्रकार.पटियाला।
कैसा कलियुग आ चुका है कि अब लड़कों के लिए कामवासना ही सब कुछ रह चुका है। मामला, पंजाब के पटियाला शहर से जुड़ा है। मंगेतर ने घर बुलाकर, उसकी इच्छा के बिना दुष्कर्म कर दिया। आरोप लगा है कि मंगेतर ने लड़की को विदेश ले जाने के लिए डेढ़ लाख रुपए भी लिए। अब पीड़ित लड़की से रिशता तोड़ लिया। पुलिस ने मंगेतर तथा उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई। पीड़ित परिवार प्रदेश के मुख्यमंत्री से लेकर पंजाब पुलिस निदेशक (डीजीपी) से इंसाफ की मांग कर रहा है। अब देखना होगा कि पीड़ित की फरियाद कितनी जल्द पूरी होती है।
पीड़ित लड़की ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी सगाई आरोपी से 12 अप्रैल 2023 को हुई थी। इसके बाद आरोपी लड़का और उसकी मां अक्सर पीड़ित लड़की से मिलने बिचौलन के घर आते थे। इस दौरान लड़की के मना करने के बावजूद आरोपी लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि लड़के के परिवार वालों ने शादी के बाद उसे विदेश लेकर जाने का झांसा देकर 1.50 लाख रुपये की रकम भी ली। इसके बाद आरोपी उसके परिवार से और पैसे मांगने लगे। जब उनकी इस मांग को उसके माता-पिता पूरा न कर सके तो आरोपियों ने रिश्ता तोड़ दिया।
पुलिस दिलाएंगी इंसाफ
इस बीच पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस पीड़ित परिवार के साथ सदैव खड़ी है। कथित अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम गठित कर दी गई। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित का मोडिकल करवा लिया गया। प्रत्येक आरोप की जांच काफी बारीकी से की जा रही है।