वरिष्ठ पत्रकार.पटियाला।
रविवार का दिन एक परिवार के लिए मातम का माहौल लेकर आया। सड़क हादसे में बाप-बेटा की मृत्यु हो गई। मृतक अपनी बाइक पर सवार होकर हरियाणा के जाखल जा रहे थे। कार चालक की गति 140 के करीब थी। हादसे के दौरान बाप-बेटा 20 फीट तक उछल कर जमीन पर जा गिरे। पिता लाल सिंह ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि, गुरसेवक की अस्पताल जाकर मृत्यु हुई। परिवार में मातम का माहौल है। कार चालक मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी की मदद से पुलिस कार चालक तक पहुंचने में जुट चुकी है। शव सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिए। हादसे के बारे परिवार को सूचित कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि पटियाला के रहने वाले लाल सिंह तथा बेटा गुरसेवक सिंह पेशे से मजदूरी करते थे। किसी काम के सिलसिले से वे लोग अपनी बाइक में सवार होकर हरियाणा के जाखल के लिए निकल पड़े। बाइक बेटा चला रहा था, जबकि, पिता पीछे बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक काफी धीमी गति से सड़क किनारे चल रही थी। बाइक पटियाला से 15 किलोमीटर दूर एक क्षेत्र में पहुंची तभी पीछे से आ रही 140 की गति से कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक सवार 20 फीट ऊंचाई से नीचे जमीन पर गिरे। लहूलुहान पिता ने मौके पर ही दम तोड़ लिया। गंभीर घायल गुरसेवक को पास के अस्पताल लेकर जाया गया। इलाज दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सीसीटीवी कैमरा की मदद से कार चालक का पता लगाया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि कार हरियाणा की तरफ गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। दावा किया जा रहा है कि कथित अपराधी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
घर में मातम, चारों तरफ चीख पुकार
पता चला है कि परिवार दोनों पर ही निर्भर था। खबर मिलते ही मातम छा गया। चारों तरफ चीख-पुकार शुरु हो गई। लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। एक-दूसरे के साथ विलाप करने लगें। पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा, इस बात की पुष्टि पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने की। परिवार के कुछ सदस्य वहां से निकल पड़े है।