PATIALA-BIG-NEWS…..मां ने मारी अपनी ममता…..दुधमुंही बच्ची सहित नहर में लगा दी छलांग….आगे क्या हुआ, पढ़े, इस रिपोर्ट में…..?

SAFELY-LADIES--PROTECT-THE-CANAL-

वरिष्ठ पत्रकार.पटियाला। 

पटियाला के राजपुरा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। वहां पर एक महिला ने अपनी दुधमुंही बच्ची सहित नहर में छलांग लगा दी। जैसे ही लोगों ने महिला को नहर में छलांग लगाते देखा तो शोर मचाया। घटना के दौरान नहर के पास एक गोताखोर था, जो तुरंत महिला और बच्ची को बचाने के लिए पानी में कूद गया। किसी तरह महिला को बचा लिया गया, लेकिन मासूम बच्ची पानी के तेज बहाव में बह गई।


ठंडे पानी से लबालब 100 फीट चौड़ी और 33 फीट गहरी इस नहर में छलांग लगाने वाली महिला की ऐसी क्या मजबूरी रही कि उसने मासूम बच्ची के साथ जान देने की कोशिश की।
महिला की जान बचाने वाले गोताखोर ने बताया कि सुबह जब वह अपने साथियों के साथ नहर पर था, तभी उन्होंने एक महिला को पानी में बहते हुए देखा। राजीव ने तुरंत नहर में छलांग लगाई और महिला को पानी से बाहर निकाला। राजीव ने कहा कि अगर उनके पास ऑक्सीजन सिलेंडर होता तो शायद वह बच्ची को भी पानी में बहने से बचा लेता।


महिला से पूछने पर उसने बताया कि उसका गांव खेड़ी गंडियां के पास है। महिला के इस कठोर कदम को लेकर लोग स्तब्ध हैं। वहीं महिला इस घटना को लेकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पारिवारिक परेशानी के चलते ऐसा खौफनाक कदम उठाया होगा। फिलहाल, पुलिस के पास इस तरह की घटना को लेकर कोई शिकायत नहीं है।

100% LikesVS
0% Dislikes