वरिष्ठ पत्रकार.पटियाला।
किसी बात को लेकर 2 दोस्तों का आपस में विवाद हो गया। दोस्त ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। फिर बाद में परिवार को इतलाह कर दी कि मृतक का शव अस्पताल की छत पर पड़ा। पुलिस ने केस की छानबीन की तो पता चला कि जोरावर सिंह की हत्या हुई। मुंह में खून तथा शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे। शक पड़ा तो दोस्त सपिंदर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ किसी बात पर विवाद हुआ तो उसने कत्ल कर दिया। पुलिस के समक्ष कथित अपराधी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। थाना में हत्या का मामला दर्ज कर लिया। अदालत ने पुलिस की 2 दिन की न्यायिक हिरासत में मंजूर कर लिया।
नाभा क्षेत्र के रहने वाले जोरावर सिंह निजी काम करता था। सपिंदर सिंह के अच्छी दोस्ती थी। घर में दोनों के एक-दूसरे का आना-जाना अक्सर लगा रहता था। कोई आपस में विवाद भी नहीं था। शनिवार सुबह सपिंदर ने अपने दोस्त जोरावर को एक जगह पर मुलाकात करने के लिए बुलाया। वह सिविल अस्पताल के पास पहुंच गए। दोनों में वहां पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद झगड़े तब्दील कर गया। सपिंदर ने किसी तेजधार हथियार से जोरावर पर हमला कर दिया। चोट ऐसी जगह पर लगी कि उसकी तत्काल मौत हो गई।
…ऐसे पता चला था कि हत्या हुई
पिता के मुताबिक आरोपी सपिंदर ने ही नाभा के रोहटी पुल से अपनी मोटरसाइकिल पर बिठाया था। उन्होंने माना कि उनका लड़का पहले नशे करता था, लेकिन नशा छुड़ाओ केंद्र में इलाज कराने के बाद से उसने बीते करीब 8 महीने से नशे छोड़ रखा था। करीब 22 साल पहले उसकी शादी हुई थी और उसकी 18 साल की एक लड़की व 16 साल का लड़का है। पिता ने आशंका जताई है कि हत्या कहीं और की गई है और बाद में लाश को छत पर रखा गया है। उन्होंने इस वारदात में और लोगों के भी शामिल होने की आशंका जताई है।