PATIALA……ऐसी परिस्थितियां किसी पर नहीं ढहे…..लाचार पिता को इकलौते बेटे का शव घर के आंगन में दबाना पड़ा…..अब रिश्तेदार मदद के लिए आए आगे

वरिष्ठ पत्रकार.पटियाला। 

गरीबी इंसान को आर्थिक तथा दिमागी रूप से लाचार कर देती हैं। इन परिस्थितियों में कोई भी अपना तथा खास बिल्कुल पास नहीं लगता हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब के जिला पटियाला शहर से जुड़ा हैं। बंडगूर इलाका में रहने वाले एक गरीब पिता के पास पैसे नहीं होने की वजह बेटे को घर के आंगन में ही दफना दिया। कठिन परिस्थितियों में बात नहीं पूछने वाले रिश्तेदारों को पता चला तो शव को बाहर निकाल कर अंतिम संस्कार कराया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो बताया कि जांच-पड़ताल में सामने आया कि मृतक की लवी की मृत्यु प्राकृतिक थी। मृतक 2 बहनों का इकलौता भाई था। लंबे समय से बीमार था। पिता की आर्थिक हालत काफी दयनीय हैं। रिश्तेदारों ने मृतक के पिता के समर्थन में हल्फिया बयान दे दिया। पु

लिस ने जानकारी दी कि लवी के पिता भगवान दास मजदूरी करते हैं। लवी बचपन से ही मानसिक तौर पर परेशान था। करीब 2 माह पूर्व उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। पिता गरीबी के चलते बेटे का इलाज नहीं करा सकें। तब से लवी बिस्तर पर ही था। बीते रविवार को लवी की मौत हो गई। पिता भगवान दास के पास अंतिम संस्कार करने के लिए पैसे नहीं थे। भगवान दास ने किसी के आगे हाथ फैलाना सही नहीं समझा और बेटे को आंगन में ही दबा दिया।

100% LikesVS
0% Dislikes