वरिष्ठ पत्रकार.पटियाला।
जिम ट्रेनर की दोस्तों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी। वह लोग उसकी लोकप्रियता को देखकर मन में रंजिश रखने लगे थे, जिस वजह से एक योजना के तहत उसकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक ने अस्पताल में इलाज दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने 6 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई। जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है। परिवार में मातम का माहौल है। मृतक विवाहित था। घर में बहन तथा मां भी साथ रहती थी।
परिवार के मुताबिक, जिम ट्रेनर हरप्रीत सिंह एक अच्छा खिलाड़ी भी था। जिम ट्रेनर के अलावा कई प्रतियोगिताओं में प्रय़म रह चुका है। समाज में उसकी काफी लोकप्रियता बढ़ चुकी थी। कथित अपराधी बलविंदर धनोआ, सिकंदर, हैरी, सोनी और ठुली मृतक के अच्छे दोस्त थे। वह उसकी लोकप्रियता को देखकर जलने लग पड़े थे। इसलिए कुछ दिन पहले एक योजना के तहत उसे एक दोस्त के घर बुलाया गया। वहां से उसे यह कहकर बाहर ले गए कि घूमने के लिए चलते है।
उसे सभी एक सुनसान जगह ले गए। वहां जाकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मृतक ने उनका विरोध किया। लेकिन, किसी ने एक बात नहीं सुनी। उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। बेहोश देख लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देखते उसे राजिंदरा अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि कल से उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिछले दिनों से वह कोमा में था। देर रात्रि उसने दम तोड़ दिया। परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने परिवार के बयान पर कथित अपराधी बलविंदर धनोआ, सिकंदर, हैरी, सोनी और ठुली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।