PROTEST—12 घंटे रेल ट्रैक जाम……  वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर  पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन

वरिष्ठ पत्रकार.राजपुरा (पटियाला)। 


पूर्व सैनिकों ने धरना देकर शंभू रेलवे ट्रैक को 12 घंटे के लिए जाम कर दिया। इस दौरान करीब 143 ट्रेनें प्रभावित हुईं। सुबह चार बजे करीब 250 पूर्व सैनिक ट्रैक पर बैठ गए। इस दौरान वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के साथ बैठक का समय मिलने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।


पूर्व सैनिकों ने कहा कि 10 महीने से पूर्व सैनिक दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चित काल के लिए धरना दे रहे हैं। तहसीलदार, डीसी, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, गृह मंत्री समेत कई को मांगपत्र सौंपे हैं, लेकिन उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


केंद्र सरकार को 25 नवंबर तक का समय दिया था। देशभर से 2 लाख पूर्व सैनिकों को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन करना था, लेकिन सरकार ने सैनिकों को वहां पहुंचने की अनुमति नहीं दी। इसके चलते उन्हें को शंभू रेलवे स्टेशन पर बैठना पड़ा हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes