PUNJAB….अगर नहीं मानी केंद्र सरकार तो किसान करेंगे दिल्ली कूच

FARMER LEADER SARWAN SINGH PANDHER

वरिष्ठ पत्रकार.पटियाला। 

आज कृषि मंत्री ने किसानों से बातचीत नहीं की तो कल यानी 8 दिसंबर को दोपहर 12 बजे किसान दिल्ली कूच करेंगे। किसान नेता आज शंभू बॉर्डर पर दिल्ली कूच की रणनीति बनाएंगे। बता दें कि एक दिन पहले भी किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की थी, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें हरियाणा में एंट्री नहीं करने दी। किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे गए, जिसमें 8 किसान घायल हो गए। इसके बाद किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के कहने पर किसानों का जत्था पीछे हट गया।


वहीं, भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के अध्यक्ष और हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा है कि हम बिना बुलाए आंदोलन में शामिल नहीं होंगे। अगर कल को कुछ गलत हो गया तो बखेड़ा खड़ा हो जाएगा। हमारा नैतिक समर्थन उनके साथ है। अगर सभी संगठन साथ होते तो सरकार पर हावी हो सकते थे, लेकिन उन्होंने (सरवन पंधेर और जगजीत डल्लेवाल) बात नहीं मानी। हालांकि, उनकी मांगें जायज हैं। उधर, किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज करना और आंसू गैस के गोले दागना समाधान नहीं है। सरकार को सभी किसान संगठनों से बात कर हल निकालना चाहिए।

100% LikesVS
0% Dislikes