SNE NETWORK.PATIALA.
पातड़ां-जाखल रोड पर गांव खानेवाल के नजदीक गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रहे 12वीं क्लास के दो छात्रों की मौत हो गई। स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे ये हादसा हुआ। वारदात के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर धरना दिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
जांच शुरू की
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाते हुए मामले में जांच शुरू की। मृतकों की पहचान मोहित कुमार और प्रिंस कुमार निवासी गांव हरियाऊ कलां के तौर पर हुई है। मोहित कुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। थाना पातड़ां पुलिस ने बस चालक और स्कूल मैनेजमेंट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। मामले के जांच अधिकारी एसआई कुलदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की।
आरोप —-45 के करीब छात्रों को बिठाकर ले जाया जा रहा था
परिजनों व ग्रामीणों का आरोप था कि 25 सीट वाली बस में 45 के करीब छात्रों को बिठाकर ले जाया जा रहा था। साथ ही आरोप लगाया कि मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल भी पहुंचे थे लेकिन उनका रवैया ठीक नहीं था। POLICE ने लोगों को शांत कराके स्थिति पर काबू पाया।
###USA###UK###CANADA###ROAD-ACCIDENT-AT-PATIALA###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

