बड़ी खबर…..रोपड़ से एक घर में मिलें परिवार के तीन शव….एक सदस्य लापता…..दहशत का माहौल….बेरहमी से हत्या की आशंका की

प्रतीकात्मक तस्वीर

एसएनई नेटवर्क.रोपड़/चंडीगढ़।

यहां की एक कालोनी में रहने वाले एक परिवार के घर में तीन शव खून से लथपथ मिलें। परिवार शिक्षित होने के साथ-साथ अध्यापक-डॉक्टर के पेशे से जुड़ा हुआ। परिवार का एक सदस्य लापता बताया जा रहा है। बेरहमी से हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए। पुलिस ने हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया। दावा किया जा रहा है कि पुलिस हर एंगल की जांच-पड़ताल कर रही है। फिलहाल, क्षेत्र में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि परिवार काफी शरीफ था। किसी के साथ रंजिश भी होने की बात सामने नहीं है। 

बुधवार को रोपड़ शहर में स्थित पावर कालोनी में दहशत का माहौल तब पैदा हो गया। जब एक घर से तीन शव पुलिस ने खून से लथपथ बाहर निकाले। जानकारी के मुताबिक, रविवार से घर भीतर से बंद था। कोई सदस्य बाहर नहीं निकला। आसपास में दुर्गंध आने लगी। लोगों को इस बात की आशंका हुई तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में जानकारी दी। वहां पर भारी मात्रा में पुलिस टीम इकट्ठा हुई। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ दिया। भीतर देखा तो सेवानिवृत अध्यापक हरचरण सिंह का शव ड्राइंग रूम तथा बेटी चरणजीत कौर (सरकारी डाक्टर)  तथा मां परमजीत कौर के शव बिस्तर पर खून से लथपथ थे। भाई प्रभजोत सिंह घर से लापता बताया जा रहा है। एसएसपी डॉक्टर संदीप गर्ग ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला हत्या से जुड़ा है। हर पहलू पर पुलिस की जांच-पड़ताल जारी है।

50% LikesVS
50% Dislikes