एसएनई नेटवर्क.रुपनगर।

यहां पर एक सड़क दुर्घटना दौरान एक नवविवाहित महिला की मौत, जबकि, उसकी सहेली गंभीर रुप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक महिला 7 माह की गर्भवती थी। हादसा पंजाब के जिला रूपनगर के अधीन गांव बड़वा पर स्थित मुख्य मार्ग का बताया जा रहा हैं। शव पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया। हादसा ट्रक की टक्कर की वजह से हुआ। ट्रक चालक को लोगों ने पकड़ कर, पुलिस के हवाले कर दिया। घायल का पास में स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, घायल हरप्रीत कौर की हालत नाजुक हैं। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर, उसे हिरासत में ले लिया। मृतक के परिवार में मातम का माहौल हैं।
रविवार गांव छज्जा की रहने वाली 24 वर्षीय अन्नू अपने मायके गांव में स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में एक्टिवा सवार होकर सहेली के साथ पहुंची। सेवा करने के उपरांत घर वापस लौट रही थी। मुख्य मार्ग पर एक हिमाचल नंबर का ट्रक सीमेंट से लदा था। उसने एक्टिवा के बीच टक्कर मार दी। एक्टिवा सवार अन्नू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि, लोगों की मदद से उसकी सहेली हरप्रीत कौर को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया तथा ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि मृतक महिला सात माह की गर्भवती थी।
लोगों ने चक्का जाम किया
मुख्य मार्ग को लोगों ने रोष स्वरूप चक्का जाम कर दिया। लोगों का आरोप है कि कई बार इस मार्ग में भारी वाहनों के आवागमन को लेकर पुलिस तथा सिविल प्रशासन को लिखित रुप से दे चुके हैं। उन्हें कई बार आग्रह किया गया कि भारी वाहनों का पूर्ण रुप से यहां से प्रतिबंध लगाया जाए। लेकिन, आश्वासन के उपरांत कोई निवारण नहीं किया गया। प्रशासन की वजह से ही यहां पर आज सड़क हादसा हुआ। जब तक प्रशासन, उन्हें लिखित रुप में भारी वाहनों के प्रतिबंध का आश्वासन नहीं दे देता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। खबर लिखे जाने तक लोगों तथा पुलिस के बड़े अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही थी। बात किस नतीजे पर पहुंची, इस बारे अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया।