वरिष्ठ पत्रकार.रुपनगर।
पंजाब से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने 20 लाख उधारी वापस मांगने वाले परिवार ( एक मां-बेटे-बेटी) को मौत के घाट उतार दिया। मरने वालों की पहचान 45 वर्षीय किरनजीत कौर, उसकी 25 वर्षीय बेटी सुखचैन प्रीत कौर और 22 वर्षीय बेटा हरमनजीत सिंह के तौर पर हुई। मामला, रोपड़ से जुड़ा होना के बारे बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले को सुलझाने का दावा भी किया है। बताया जा रहा है कि कथित अपराधी कुलवंत सिंह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूर्व में परिवार ने तीनों मृतकों के लापता होने की पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जानिए, क्या पूरा मामला…समझिए, इस खास रिपोर्ट में…..?
रोपड़ की रहने वाली महिला किरनजीत कौर के कातिल कुलवंत के साथ गहरे संबंध थे। महिला से उसने उधार के तौर पर 20 लाख रुपए लिए थे। महिला ने यह पैसे उसे एक जमीन बेच कर दिए थे। जब महिला ने उससे पैसे मांगे तो वह नहीं दे पाया। फिर उसने परिवार के तीनों सदस्यों को मारने की योजना बनाई।

योजना के तहत वह महिला सहित उसके बच्चों को किसी धार्मिक स्थल ले जाने के लिए मनाया। सभी उसके साथ धार्मिक स्थल के लिए उसकी कार में रवाना हो गए। नदी के पास नारियल लेने के लिए सभी को उकसाया। जब वह नारियल नदी बहाने लगे तो पीछे से उसने तीनों को धक्का मार दिया। पानी का बहाव अधिक होने की वजह से तीनों की डूबने की वजह से मौत हो गई।

पहले परिवार ने तीनों के बारे पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। एक जांच टीम ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया। टीम को जब कुलवंत पर शक हुआ तो उसे पूछताछ के लिए पुलिस थाना बुलाया गया। पूछताछ में वह अपना बयान बार-बार बदलने लगा। उसके साथ सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया।

