TRIPLE-MURDER-AT-PUNJAB…..20 लाख की उधारी मांगने पर मां-बच्चों सहित 3 को मौत के घाट उतारा…जानिए, पुलिस ने कैसे सुलझाया मामला…?

TRIPLE-MURDER-ACCUSED-WITH-POLICE-OFFICIAL-TEAM-ROOP-NAGAR

वरिष्ठ पत्रकार.रुपनगर। 

TRIPLE-MURDER-VIDEO-AT-ROOP-NAGAR

पंजाब से एक बहुत बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने 20 लाख उधारी वापस मांगने वाले परिवार ( एक मां-बेटे-बेटी) को मौत के घाट उतार दिया। मरने वालों की पहचान 45 वर्षीय किरनजीत कौर, उसकी 25 वर्षीय बेटी सुखचैन प्रीत कौर और 22 वर्षीय बेटा हरमनजीत सिंह के तौर पर हुई। मामला, रोपड़ से जुड़ा होना के बारे बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले को सुलझाने का दावा भी किया है। बताया जा रहा है कि कथित अपराधी कुलवंत सिंह ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूर्व में परिवार ने तीनों मृतकों के लापता होने की पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

TRIPLE-MURDER-DIED-MOTHER-ROOP-NAGAR

जानिए, क्या पूरा मामला…समझिए, इस खास रिपोर्ट में…..?

रोपड़ की रहने वाली महिला किरनजीत कौर के कातिल कुलवंत के साथ गहरे संबंध थे। महिला से उसने उधार के तौर पर 20 लाख रुपए लिए थे। महिला ने यह पैसे उसे एक जमीन बेच कर दिए थे। जब महिला ने उससे पैसे मांगे तो वह नहीं दे पाया। फिर उसने परिवार के तीनों सदस्यों को मारने की योजना बनाई।

TRIPLE-MURDER-VICTIM-DAUGHTER-AT-ROOP-NAGAR-FILE-IMAGE

योजना के तहत वह महिला सहित उसके बच्चों को किसी धार्मिक स्थल ले जाने के लिए मनाया। सभी उसके साथ धार्मिक स्थल के लिए उसकी कार में रवाना हो गए। नदी के पास नारियल लेने के लिए सभी को उकसाया। जब वह नारियल नदी बहाने लगे तो पीछे से उसने तीनों को धक्का मार दिया। पानी का बहाव अधिक होने की वजह से तीनों की डूबने की वजह से मौत हो गई।

TRIPLE-MURDER-SON-AT-ROOP-NAGAR

पहले परिवार ने तीनों के बारे पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। एक जांच टीम ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया। टीम को जब कुलवंत पर शक हुआ तो उसे पूछताछ के लिए पुलिस थाना बुलाया गया। पूछताछ में वह अपना बयान बार-बार बदलने लगा। उसके साथ सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। 

100% LikesVS
0% Dislikes