VIRUL VIDEO….यहां पर निहंग सिंहों ने कानून लिया अपने हाथ……..फिर क्या था कर दी इस युवक की पिटाई

FILE PHOTO

वरिष्ठ पत्रकार.रुपनगर। 

निहंग सिंहों द्वारा आए दिन कानून हाथ में लेने की कई घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। ऐसा ही एक मामला, पंजाब के खरड़ शहर का सामने आया है। बस स्टैंड के पास 2 निहंग सिंह एक युवक के साथ मारपीट करते हुए एक वीडियो में कैद हो गए। शनिवार रात को सोशल मीडिया में खूब तेजी से वीडियो प्रसारित हुई। मामला, पुलिस के पास पहुंच चुका है। फिलहाल, किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की कोई पुष्टि नहीं हो पाई। वारदात किसी पान-सिगरेट खोखे की बताई जा रही है। प्रसारित वीडियो लगभग 5 मिनट का बताया जा रहा है। निहंग सिंहों की कार्यप्रणाली ने फिर से सवाल खड़े कर दिए है कि उन्हें कानून अपने हाथ में लेने की किस ने अनुमति दे दी।

सिखों की सेना निहंग सिंह जो कि इंसान के कठिन समय में उनकी देखभाल करती है। जिसे गुरुओं ने अपनी लाडली सेना का नाम दिया था। लेकिन, कुछ सेना में इस प्रकार के लोग शामिल हो चुके है जो कि कानून अपने हाथ में लेकर अन्य निहंग सिंहों की छवि को भी धूमिल कर रहे हैं। हालांकि, कई बार निहंग सिंहों के प्रमुखों ने इस प्रकार की वारदातों को लेकर अपना बयान देते हुए, उन्हें हमेशा ही कानून नहीं हाथ लेने की सीख दी। लेकिन, लगता है कि कुछ को उनकी बातों पर अमल नहीं करने का प्रण कर रखा है। इसलिए, आए दिन इस प्रकार की वारदात सामने आ रही है, जिस पर अंकुश लगना काफी आवश्यक हो चुका है। 

शनिवार को पंजाब के खरड़ में एक वीडियो ने निहंग सेना के लिए काफी चिंता पैदा कर दी है। क्योंकि, 2 निहंग सिंह एक युवक के साथ मारपीट करते हुए कैमरे में कैद हो गए। किसी ने उनकी इस हरकत की वीडियो बना ली तथा उसके बाद सोशल मीडिया में वायरल कर दी। वीडियो बस स्टैंड के पास खोखे की बताई जा रही है। सूत्रों से पता चला है कि युवक धूम्रपान कर रहा था जो उक्त सिंहों को पसंद नहीं आया। जिसके उपरांत विवाद हो गया। फिलहाल, कानूनी तौर पर किसी प्रकार से कोई कार्रवाई होनी की पुष्टि नहीं हो पाई।

100% LikesVS
0% Dislikes