अफसोसजनक कदम..कर्ज से परेशान था 5 बेटियों का पिता…..फिर क्या था कदम वो उठाया, जिसे देख पुलिस रह गई दंग.?

वरिष्ठ पत्रकार.संगरूर।  

पंजाब के संगरूर जिले के गांव झनेडी में 40 वर्षीय बलविंदर सिंह ने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली। वह पेशे से इलेक्ट्रिकल मैकेनिक थे और चार बेटियों के पिता थे। परिवार के अनुसार, बलविंदर पर लगभग 5–6 लाख रुपये का सरकारी और गैर-सरकारी कर्ज था।


इसके अलावा खेती के लिए उनके पास बहुत कम जमीन बची थी। कर्ज और अपनी बेटियों के भविष्य को लेकर लंबे समय से वह मानसिक तनाव में थे। 40 वर्षीय बलविंदर सिंह की हालत गंभीर होने पर परिवार ने उन्हें पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रविवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बलविंदर सिंह पेशे से इलेक्ट्रिकल मैकेनिक और चार बेटियों के पिता थे। उनकी मौत के बाद पत्नी और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर फैल गई है।


ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान और भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरतेज सिंह झनेडी ने कहा कि बलविंदर एक मेहनती व्यक्ति थे, लेकिन कर्ज और घरेलू परेशानियों ने उनकी जिंदगी छीन ली। उन्होंने और गांव वालों ने पंजाब सरकार से मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग की है।

100% LikesVS
0% Dislikes