कर्ज में डूबा किसान……फंदे लगाकर की आत्महत्या, 7 लाख का था कर्ज

सांकेतिक तस्वीर

एसएनई  नेटवर्क.संगरुर।

पंजाब में कर्ज से परेशान किसानों के सुसाइड करने का सिलसिला थम नहीं रहा। गुरुवार को संगरूर जिले के तोलावाल गांव में एक बुजुर्ग किसान ने अपने खेतों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने वाले किसान का नाम गुरमेल सिंह था। उस पर 7 लाख रुपए का कर्ज है।


भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के ब्लॉक अध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि तोलावाल गांव में रहने वाले 62 साल के किसान गुरमेल सिंह के पास सवा एकड़ जमीन है। उसके 2 बेटे और एक बेटी हैं। गुरमेल सिंह पर 7 लाख रुपए का कर्ज था। इनमें से कुछ कर्ज सरकारी बैंकों का था, जबकि बाकी रकम आढ़तियों और दूसरे लोगों से ली हुई थी। गुरमेल सिंह ने यह कर्ज अपनी पारिवारिक जरूरतों की वजह से लिया था।


फंदे पर झूल रहा था किसान का शव

आसपास के लोगों ने गुरमेल सिंह का शरीर फंदे पर झूलता देखकर परिवार को सूचना दी। जिसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। भाकियू नेता जसवंत सिंह ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश के किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाने का वादा किया था, लेकिन AAP की सरकार बनने के सालभर बाद भी किसानों के लिए कुछ नहीं किया गया। भाकियू उगराहां ने मांग की है कि गुरमेल सिंह के परिवार को मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

100% LikesVS
0% Dislikes