SNE NETWORK.SUNAM/SANGRUR.
सुनाम में बिजली का करंट लगने से 2 युवकों की जान चली गई। हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मृतकों में हरियाणा के टोहाना का रहने वाला युवक अनमोल ( जो वेटर का काम करने आया था) और गांव कूलारां का गुरतेज सिंह शामिल है। घायल हैप्पी मूनक, बिट्टू मूनक, अनिल टोहाना को पटियाला रेफर किया गया है जबकि लखविन्द्र सिंह का सुनाम में इलाज चल रहा है।
करंट लगते ही मेले में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मेले में सुरक्षा मानकों की खुलेआम अनदेखी की गई थी। बिजली के मुख्य खंभे के बिल्कुल पास कई दुकानें और खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए थे। इसी दौरान गोल-गप्पे के स्टॉल में बिजली का तेज करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर कई लोग झुलस गए। करंट लगते ही मेले में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय निवासियों में भारी रोष
इस दर्दनाक हादसे के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी रोष व्याप्त है। लोगों का सीधा सवाल है कि बिजली खंभे के इतने पास स्टॉल लगाने की अनुमति किसने और कैसे दी? क्या मेले के आयोजकों और प्रशासन ने सुरक्षा मानकों की जांच नहीं की । फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।###USA###UK###CANADA###AUSTRALIA###NEWZEALAND###PUNJAB###CHANDIGARH###AAP###ITLAY###

