वरिष्ठ पत्रकार.संगरुर।
बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही दो महिलाओं को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने बुरी तरह कुचल दिया। 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार मोगा बरनाला नेशनल हाईवे पर गांव माछीके स्थित बस स्टैंड पर दो महिलाएं बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान मोगा की ओर से तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
लोगों ने वाहन चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों महिलाएं मोगा के गांव बूटर की रहने वाली हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मोगा सिविल अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच की जा रही है।