…उठा लिए गए घर से 100 FARMERS, THANA के बाहर लगा धरना, किसान अपनी मांगों पर अड़ियल…..बातचीत रही बेनतीजा

वरिष्ठ पत्रकार.संगरुर। 

2 दर्जन से ऊपर किसानों को हिरासत में ले लिया गया। बताया जा रहा है कि सभी किसान भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद के सदस्य हैं। उनकी गिरफ्तारी ठीक आंदोलन शुरु होने से पहले की गई। किसानों ने धुरी शुगर मिल को चालू करवाने के लिए आंदोलन का प्रस्ताव रखा था। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर किसानों का गुस्सा सातवें आसमान को छूने लगा। सैकड़ों की संख्या में किसान इकट्ठा हो गए। थाना के समक्ष धरना लगा दिया। पता चला है कि माहौल तनावपूर्ण हैं। किसान अपने साथियों को रिहा करने की शर्त पर अड़ गए। किसानों तथा प्रशासन के बीच चली लंबी वार्ता बेनतीजा रही। 

जानकारी के अनुसार, संगरूर के धुरी शुगर मिल को चालू करवाने के लिए पूर्व में किसानों ने प्रशासन से कई बार मुलाकात की। लंबे समय चर्चा भी हुई। लेकिन, आपस में कोई सहमति नहीं बनी। किसानों ने ऐलान कर दिया कि अब वे लोग प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस बात की सिविल तथा पुलिस प्रशासन को भनक लग गई। उन्होंने किसान नेताओं को रात को घर से हिरासत में ले लिया। किसानों को जब उनके नेताओं की गिरफ्तारी के बारे पता चला तो भड़क उठे। 

सैकड़ों की संख्या में थाना के समक्ष धरना लगा दिया। प्रशासन तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रोड को जाम कर दिया गया। प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। प्रशासन तथा किसानों के बीच वार्तालाप हुई, लेकिन बातचीत बेनतीजा रहीं। सूत्रों से पता चला है कि पुलिस ने धरने से कई किसानों को पकड़ कर हवालात में डाल दिया। स्थिति काफी तनावपूर्ण हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes